फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रायबरेली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के दौरान पुलिस द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में रायबरेली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन शुरू किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने कांग्रेसजनों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया और मारपीट की। यह घटना 17 फरवरी को विधानसभा लखनऊ के घेराव के दौरान हुई थी। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को पुलिस की तानाशाही करार दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के निकट हाथी पार्क में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन भाजपा सरकार के दमनकारी कृत्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें