फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में जाम ने रोकी की लालगंज कस्बा की रफ्तार, हर दिन बढ़ रही परेशानी

रायबरेली के लालगंज कस्बा में जाम अब रोज की कहानी बन गया है। मेन रोड से लेकर चारों दिशाओं की सड़कों तक वाहन रेंगते नजर आते हैं। लोग बेहद परेशान हैं। जाम को लेकर व्यापारी नाराज हैं। समस्या से छात्र और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सबसे बड़ी दिक्कत बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज को लेकर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। भारी वाहन शहर के भीतर से गुजर रहे हैं। इससे ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। चौराहों पर लंबी कतार लग जाती है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि जाम से बाजार की रौनक घट रही है। ग्राहक अंदर आने से कतराते हैं।कारोबार प्रभावित हो रहा है। अप्पू शर्मा का कहना है कि प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। नियमित निगरानी हो तो इससे राहत मिल सकती है। विद्यार्थी अंशुमान बताते हैं कि समय पर स्कूल पहुंचना उनके लिए चुनौती बन गई है। उन्हें घर से पहले निकलना पड़ता है। समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। अचिन अवस्थी कहते हैं कि जाम अब आम बात हो गई है। प्रशासन का ध्यान नहीं है। स्थिति तब गंभीर हो जाती है जब एंबुलेंस फंस जाती है। मरीजों की जान पर बन आती है। कर्मचारी भी देर से दफ्तर पहुंचते हैं। नगर में जाम से आम नागरिक रोज जूझते हैं। सड़कों पर अतिक्रमण भी इसकी बड़ी वजह है। अवैध पार्किंग से रास्ते संकरे हो गए हैं। दुकानों के आगे खड़े वाहन जाम को बढ़ाते हैं। नगर के लोग नगर पंचायत और प्रशासन से लोग ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें