फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में जिला अस्पताल में महिला सफाई कर्मचारी ने अर्ध विक्षिप्त से की मारपीट

रायबरेली में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक महिला सफाई कर्मचारी का अमानवीय व्यवहार कैमरे में कैद हुआ है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी एक अर्धविक्षिप्त व्यक्ति के साथ मारपीट करती दिख रही है। वह व्यक्ति को लात-घूंसों से पीट रही है और गाली-गलौज भी कर रही है। इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी है। लोग दोषी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें