यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार स्थित एक होटल में सिरका-प्याज में कीड़ा निकलने से हंगामा हो गया। यहां खाना खाने आए शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे पहले इस होटल की भी चटनी में मरा हुआ चूहा निकला था। उस दौरान खाद्य विभाग ने कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन मामले को निपटा दिया गया। अब एक बार फिर होटल में लापरवाही और अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। फिलहाल खाद्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।