यूपी के रायबरेली में शनिवार की तड़के करीब 03 बजे मवेशियों से लदा एक तेज रफ्तार डीसीएम पलट गया। डीसीएम पर दो दर्जन के करीब गोवंश लदे थे। हादसे में क्लीनर तैय्यब (18) पुत्र पटवारी निवासी हरदोई की मौत हो गई। जबकि, चालक सरफुद्दीन (31) पुत्र बबलू निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डीसीएम के अंदर फंसे गोवंशों को भी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में सात गोवंशों की भी मौत हो गई। हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना नैय्या नाला पुल के पास हुआ।