रायबरेली में लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के आवासीय परिसर में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। यहां चोरों ने आठ घरों के ताले तोड़े। घटना उस रात हुई जब अधिकतर कर्मचारी छुट्टी पर थे। कुछ आवास खाली पड़े थे। चोरों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घरों से लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।