फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में चोरों घर से नकदी और जेवरात किए पार, पुलिस कर रही जांच

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 02:13 PM IST

यूपी के रायबरेली में नसीराबाद थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। शुक्रवार की रात कस्बा के वार्ड नंबर एक लाला बाजार मोहल्ला निवासी सीमा पत्नी मोहम्मद अख्तर के घर चोरी की वारदात सामने आई। चोर घर के पीछे से अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर बक्सा में रखा 40 हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सीमा ने बताया कि पति मोहम्मद अख्तर सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। शनिवार की सुबह जब वह सोकर उठी तो कमरे का ताला टूटा मिला। बक्सा से रुपये व गहने गायब थे। घटना की सूचना यूपी 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम ने बताया कि पीड़िता से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें