फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रास्ते में गाय आ जाने से बचाने की कोशिश में दुकान में घुस गया ट्रक

महामाया चौराहे के निकट गाय को बचाने में गदागंज चौराहे की तरफ से जा रहा बांस लदा ट्रक शुक्रवार शाम को नाई की दुकान में घुस गया। गनीमत रही की उस समय दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर जा चुका था। चालक कादिर ने बताया कि रांची से ट्रक में बांस लादकर वह अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। महामाया चौराहे के निकट गाय आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। वहीं, क्लीनर साजिद को हल्की चोट आई है। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि ट्रक को दुकान से निकलवा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें