रायबरेली में सदर तहसील क्षेत्र के जकरासी गांव में चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव आरडीए (क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के क्षेत्र में आता है। वे चकबंदी नहीं कराना चाहते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खुली बैठक हो चुकी है। इसके बावजूद चकबंदी क्यों कराई जा रही है? उनका मानना है कि यह साजिश के तहत उनकी जमीन हड़पने की कोशिश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर अधिकारियों से मिलकर इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।