फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत... तीन लोग घायल

यूपी के रायबरेली में शनिवार की रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरवालों को सूचना दी। खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। बताया गया कि चारों युवक बरात जा रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हादसा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव के पास हुआ। पूरे हिंदू मजरे अलाईपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी निवासी कुलदीप (21), कृपाशंकर (20), नीरज (16) पुत्रगण हरिशचंद्र और विजय (21) पुत्र रामफेर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुर बरात जा रहे थे। रास्ते में शिवगढ़ मार्ग पर टूक गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर लगे 33केवी के खंभे से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों का प्राथमिक उपचार करके हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी गई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें