रायबरेली के हरचंदपुर में डिडौली के पास शनिवार की रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। इस कारण हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री झारखंड और छत्तीसगढ़ जा रहे थे।