फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली : आइसक्रीम फैक्ट्री में विद्युत करंट से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां ओम आइसक्रीम में विद्युत करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। नितिन बछरावां थाना क्षेत्र के बगाही गांव का रहने वाला था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। यह हादसा उस समय हुआ जब नितिन बर्फ फैक्ट्री में बर्फ लेने गया था। विद्युत करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों में मातम छा गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें