फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: 1.75 लाख रुपये का 12 क्विंटल पान मसाला जब्त, दो नमूने भरे

रायबरेली: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को शहर के मिलन सिनेमा के पास स्थित दयाल टोबेको वर्क्स के गोदाम में छापा मारा। गुणवत्ता पर आशंका होने पर करीब 1.75 लाख रुपये मूल्य का 12 क्विंटल पान मसाला जब्त कर सीज कर दिया। पान मसाला के दो नमूने भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव के के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी, अभय सिंह और संजय त्रिपाठी की टीम ने पान मसाला विक्रेताओं के परिसरों का निरीक्षण किया। टीम ने दयाल टोबैको वर्क्स के गोदाम के गोदाम से दो ब्रांड के पान मसाला का नमूना भरा। प्रथम दृष्टया जांच में पान मसाले की गुणवत्ता पर आशंका होने पर 12 क्विंटल पान मसाला जब्त कर सीज कर दिया गया। सीज पान मसाला की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गुणवत्ता खराब प्रतीत होने पर सामग्रियों को सीज किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें