फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवरहेड बैरियर में 42 मिनट फंसी रही जेसीबी, लालगंज में रायबरेली रोड पर लगा भीषण जाम

रायबरेली में लालगंज कस्बा के रायबरेली रोड स्थित रेलवे गेट नंबर 71-बी पर गुरुवार को ओवरहेड बैरियर के बीच ट्राला पर लदी नई जेसीबी फंस गई। इसके चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 42 मिनट की मशक्कत के बाद जेसीबी को बाहर निकाला जा सका। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। फरीदाबाद से एक नई जेसीबी ट्राले में लादकर लाई जा रही थी। जैसे ही ट्राला रेलवे गेट नंबर 71-बी के ओवरहेड बैरियर के नीचे पहुंचा जेसीबी का बकेट बूम बैरियर के दो एंगल के बीच अटक गया। ऊंचाई का सही आकलन न होने के कारण जेसीबी आगे नहीं बढ़ सकी। ट्राला चालक जौनपुर निवासी विनोद ने खुद जेसीबी निकालने की कोशिश की। कई बार ट्राला आगे पीछे किया। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसी बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बड़े वाहन पूरी तरह फंस गए। हालांकि छोटे वाहन किसी तरह बगल से निकलते रहे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी जेसीबी को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य में लगी एक अन्य जेसीबी के ऑपरेटर को बुलाया। ऑपरेटर ने मौके पर फंसी जेसीबी को स्टार्ट किया। बकेट बूम को सीधा कराया गया। तब जाकर जेसीबी बैरियर से बाहर निकल सकी। जेसीबी को निकलने में करीब 42 मिनट का समय लगा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई ट्रेन गुजरने वाली नहीं थी। जिससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। आरपीएफ चौकी प्रभारी एसआई अरविंद ने बताया कि जेसीबी फंसने से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। स्थिति सामान्य होने के बाद चालक को आगे जाने दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें