फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: मानकों को परखने के लिए पहुंची कायाकल्प की टीम, बारीकी से की जांच

रायबरेली में क्वालिटी एंश्योरेंस प्रोग्राम के तहत खीरों सीएचसी में कायाकल्प के मानकों की जांच करने के लिए मंगलवार को स्टेट की टीम पहुंची। डॉ. तारिक इकबाल व डॉ. हरीश की टीम ने साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों की बारीकी से जांच की। डॉ. हरीश ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों में साफ सफाई, अभिलेखों व दवाओं के रखरखाव, मरीजों के अस्पताल आने से लेकर जाने तक के दौरान उनकी मूलभूत सुविधाओं, ओपीडी, जच्चा बच्चा केंद्र अस्पताल, परिसर की साफ सफाई आदि के अलग अलग अंक निर्धारित है। भौतिक सत्यापन के आधार पर अंक प्रदान कर रिपोर्ट भेजी जाती है। बेहतर प्रदर्शन कर अधिक अंक अर्जित करने वाले अस्पतालों को शासन से पुरस्कार दिया जाएगा। मंगलवार को खीरों सीएचसी का निरीक्षण कर तय मानकों पर जांच की गई। जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें