फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: दुसौती चौराहे के पास अयोध्या राजमार्ग पर दो ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर टकराए, टला बड़ा हादसा

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर रायबरेली - अयोध्या राजमार्ग पर दो ट्रक आपस में टकराने के बाद पलट गए जिसमें चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार को सुबह करीब 5:30 बजे मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग के दुसौती चौराहे पर घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार अनियंत्रित हुए ओवरलोड दो डंपर आपस में टकराकर रोड किनारे पलट गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं दोनों गाड़ियों के चालक व परिचालक घटना में बाल बाल बच गए हैं। स्थानीय निवासी गिरिजा शंकर सिंह, गोलू सिंह, एसपी सिंह, संजय सिंह आदि ने बताया कि घटना पिकअप को बचाने के कारण हुआ। अचानक सामने पिकअप के जाने से आगे वाले डंफर ने ब्रेक लगाई और पीछे वाला डंफर उसी में घुस गया और पलट गया। इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दे दी गई है। घटना की वजह से हाईवे पर कुछ देर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें