फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, ससुरालीजन कर रहे तंत्र मंत्र की बात

ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 06:59 PM IST

रायबरेली की महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कंसीपुर मजरे पूरे अचली गांव में एक विवाहिता ने दोपहर लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। कंसीपुर गांव निवासी लक्ष्मी (25 वर्ष) पत्नी रामनरेश ने आज दोपहर 11 बजे अज्ञात कारणों से बंद कमरे में फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति रामनरेश, सास बुढ़ाना और देवर रामअचल के अनुसार, मृतका लक्ष्मी की मां यानी रामनरेश की सास राजकुमारी एक तांत्रिक है, जोकि अमेठी जनपद के जगदीशपुर थाना अंतर्गत नियावां गांव की रहने वाली है। रामनरेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि सास के तंत्र मंत्र ने पहले भी परिवार के दो मासूमों की जान ले ली है। मंगलवार को राजकुमारी अपनी बेटी के यहां आई थी। राजकुमार के घर पर नारियल सहित तंत्र-मंत्र की सामग्री जमीन पर मिट्टी में गड़ी मिली थी जिससे उसकी पत्नी लक्ष्मी का दिमाग काम नहीं कर रहा था। इसी कारण उसने फांसी लगा ली। रामनरेश ने बताया कि उसकी शादी 9 वर्ष पहले लक्ष्मी के साथ हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे बेटा देवांश (6 वर्ष) और बेटी देवांशी (4 वर्ष) अब अनाथ हो गए। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें