फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: सोनिया गांधी की सांसद निधि से मानकविहीन निर्माण सामग्री से बारात घर निर्माण का आरोप, भड़के ग्रामीण

रायबरेली के शिवगढ़ विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुरों में पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से बारात घर का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि इस बारात घर का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। ईंट और निर्माण सामग्री मानकविहीन हैं। इसे लेकर कांग्रेस जिला सचिव की अगुवाई में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। डीएम से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की गई। पूर्व सांसद सोनिया गांधी की निधि से ग्राम खजुरों में बारात घर का निर्माण हो रहा है। 19 फरवरी 2024 को 15 लाख रुपये पास हुए थे और जिला ग्राम विकास अभिकरण विभाग बारात घर का निर्माण करा रहा है। सोमवार को मानकविहीन कार्य कराए जाने से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। ग्राम खजुरों निवासी कांग्रेस के जिला सचिव दिनेश यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि बारात घर का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक नहीं किया जा रहा है। मनमाने तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीण शिवदर्शन, महादेव, रामफेर यादव, सत्य नारायण, बीरेंद्र, संतोष, रामकिशुन, रामसेवक, आशीष कुमार, रामू रावत आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत खजुरों में बारात घर न होने के कारण परेशानी होती थी। समस्या को लेकर कांग्रेस जिला सचिव दिनेश यादव व ग्राम प्रधान नीलम वर्मा की पहल पर पूर्व सांसद की निधि से 15 लाख रुपये बारात घर के निर्माण के लिए आवंटित किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बारात घर के निर्माण में घटिया ईंट व मानक विहीन मसाले से जुड़ाई का कार्य चल रहा है। मामले में डीएम से जांच कराने की मांग की गई है। खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ग्रामीणों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र मिलेगा तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें