फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: नहीं रुक रहीं घटनाएं... चोरों ने तोड़ा ताला, नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान किया पार

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस चोरियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर घर को चोरों ने निशाना बनाकर घर में रखा नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। बीती रात चोरों ने मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बन के पुरवा गांव निवासी अशोक के घर को निशाना बनाया। चोर जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित अशोक ने बताया कि जब वह सुबह सो कर उठे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी बक्से में रखा समान सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के मुताबिक 9000 नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। मिल एरिया थाना अध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें