महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नाथगंज मजरे हलोर में बीती रात किसान की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश रहा वहीं ग्रामीणों में भी गुस्सा दिखा। आरोपी पिता पुत्र फरार हैं। मौके पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष ने घटना की निंदा की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की साथ ही डीएम स्तर से मांग पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की बात कही शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। मौके पर पहुंचे अधिकारी कागजी लिखा-पढ़ी में लगे रहे। वहीं गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मृतक रामधनी पासी की पत्नी को सांत्वना देने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार फौजी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए नगद परिवार के एक सदस्य को नौकरी सहित लगभग पांच मांगे की। उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी स्तर से जब तक यह मांग स्वीकृत नहीं की जाती, तब तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं होगा।