फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: कोहरे से हादसे की आशंका, आरपीएफ रहती है नदारद

कोहरे में आरपीएफ की टीम यात्रियों को सजग करने की जगह सर्दी मना रही होती है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर हादसे की संभावना बनी हुई है। यात्री पटरी पार करने के साथ प्लेटफार्म के नजदीक खड़े रहते हैं। इनको रोकने वाला कोई नहीं है। बछरावां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सुबह लोग लखनऊ के लिए सफर करते हैं, सुबह कोहरा पड़ रहा है और यात्री रेल पटरी को पार करने से गुरेज नहीं करते हैं। यही नहीं प्लेटफार्म पर बिल्कुल किनारे खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। सुबह कोहरा अधिक होने से दूर से आ रही ट्रेन नहीं दिखती, जिस कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। वहीं आरपीएफ को इस पर ध्यान देना चाहिए और यात्रियों को जागरूक करना चाहिए, लेकिन सुबह आरपीएफ की टीम स्टेशन पर नहीं दिखती है। बीते चार दिनों से यह सिलसिला चल रहा है और इस पर किसी ने ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें