गुवाहाटी शिलांग सीमा पर आन ड्यूटी सैनिक अंकेश तिवारी का रविवार को देहांत हो गया था। पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर को पैतृक गांव मनिहर गर्वी मजरे सुदामापुर गांव लाया गया। अंकेश के शव को देखकर परिवार के लोग बिलख पड़े। इस मौके पर उप जिला अधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौवहार, थाना प्रभारी बालेंदु गौतम के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।