फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: बारिश के बाद फसल बचाने में जुटे किसान, करनी पड़ रही दोगुना मेहनत

मौसम का मिजाज बदलने से बृहस्पतिवार को बारिश के साथ तेज हवा चली जिससे गेहूं की कटी फसल भीग गई और खड़ी फसल खेतों में बिछ गई। शुक्रवार को किसान फसल बचाने के लिए खेतों पर मशक्कत करते दिखे। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के हलोर अलीपुर पुरासी जमुरावां सहित पूरे क्षेत्र में तेज हवा और बारिश ने किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है। किसान भवानी बक्स सिंह, इन्द्रदेव शुक्ला, रविराज सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी, गंगासागर पांडेय, अरुण कुमार सिंह, रामसागर चौधरी, ओम प्रकाश मिश्रा, दिलीप तिवारी, संत कुमार चौधरी, अरुण त्रिपाठी, भोला सिंह, तेजभान सिंह आदि का कहना है कि बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अगर एक सप्ताह देर से बारिश होती तो गेहूं की फसल बच जाती। किसानों का कहना है कि समय से पहले हुई इस बारिश में किसानों के सारे सपने तोड़ दिये है। छह माह की मेहनत बेकार हो गई है। तेज हवाओं के साथ हो रही वर्षा से किसानों के खेतों में गेहूं की फसल फसल भीग गयी है जिससे गेहूं के सड़ने की आशंका है। बहुत से किसानों ने गेहूं की कटाई के खेत में बोझ बांध रखे थे वह भी भीग गये हैं। खेत में कटे गेहूं भीग जाने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचने होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश होने के कारण किसानों को दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है। कुछ किसानों की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी है और कुछ की खड़ी फसल बंधी हुई है। ऐसी स्थिति में किसानों में निराशा का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें