फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर, सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

मधुवेंद्र सचान Updated Tue, 07 Jul 2026 04:53 PM IST

पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर, सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग सलोन (रायबरेली) :सलोन थाना क्षेत्र के खमहरिया पूरे कुशल गांव में मंगलवार को नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक मेवालाल के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा अधिकारियों से मामले में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए। मृतक की बेटी मालती ने सांसद को बताया कि उसके पिता को घायल होने के बाद उचित इलाज नहीं मिला। मृतक के बेटे मुकेश ने भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं मृतक की मां राजरानी ने रोते हुए न्याय दिलाने की मांग की। मृतक के पिता जुगतू ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर आरोपियों ने कब्जा किया गया है, शौचालय तुड़वा दिया गया तथा गांव में भय का माहौल है। परिजनों ने सांसद को बताया कि आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण परिवार को घर छोड़कर खेतों में छिपकर रहना पड़ रहा है। इस पर सांसद ने पुलिस अधिकारियों से मामले की विवेचना, सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी मांगी। म राजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विवेचक सीओ यादवेन्द्र मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए हैं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा एससी-एसटी एक्ट के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है और मजदूरों को धमकाया जा रहा है। सांसद ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने परिजनों से मुकदमा मजबूती से लड़ने, किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तत्काल सूचना देने तथा बच्चों की शिक्षा जारी रखने की अपील की। उन्होंने मृतक की बेटी शांति की शादी में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सांसद ने गांव में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मृतक मेवालाल के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए तत्काल सहायता करने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें