फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में प्रदर्शनी में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, सात घायल दो की हालत गंभीर

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगी प्रदर्शनी में सोमवार को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रथम पक्ष से अमन मिश्रा (22), अमित मिश्रा (30) और राज मिश्रा, पुत्रगण अनिल मिश्रा, निवासी कस्बा डलमऊ घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से श्रवण सोनकर (50), रितिक सोनकर (18), अमन सोनकर (20) और पवन सोनकर (22) घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों ने प्रथम पक्ष के अमन मिश्रा तथा दूसरे पक्ष के श्रवण कुमार सोनकर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें