रायबरेली से सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को तिलक भवन में कांग्रेसियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि एस विगनेश शिशिर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दरअसल, बेंगलुरू के भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर ने शत्रु देशों को सूचना देने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए डा. विवेक कुमार के समक्ष याचिका प्रस्तुत की है। मामले में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने याचिका को परिवाद में दर्ज करते हुए सदर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। केस की सुनवाई पांच दिसंबर को होगी।