फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ के बाद फाफामऊ-उन्नाव के बीच बिछेगी दूसरी रेल लाइन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 10:30 PM IST

प्रयागराज जिले के फाफामऊ से रायबरेली होते हुए उन्नाव स्टेशन तक रेल लाइन का दोहरीकरण कराया जाएगा। करीब 200 किमी. लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण एवं रास्ते के सभी स्टेशनों के कायाकल्प पर 1600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना को मंजूरी वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में मिल गई थी, लेकिन धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। बजट की स्वीकृति के साथ ही 50 करोड़ रुपये भी मिले थे, जिसे सर्वे कार्य कराया जा चुका है। महाकुंभ के बाद काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले चरण में फाफामऊ से ऊंचाहार तक काम होगा। फाफामऊ-उन्नाव रेल लाइन के दोहरीकरण की स्वीकृति पहले मिल चुकी है। बजट की पहली किश्त से सर्वे का काम पूरा कराया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में फाफामऊ से ऊंचाहार के बीच दोहरीकरण कराया जाएगा। -सुनील कुमार गंगवार, सहायक मंडल अभियंता, उन्नाव।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें