रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव स्थित ईंट भट्ठे में शुक्रवार की शाम किशोर का शव ट्रक की बॉडी से गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान गड़रियन का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव निवासी अभय नाई (17) पुत्र प्रेम शंकर के रूप में हुई है। पिता ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है।