खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब गेहूं की बुवाई करने के बाद ट्रैक्टर रोटावेटर से खेत समतल किया जा रहा था। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के भखवारा मजरे जोहवाशर्की में गांव निवासी अर्जुन लोध (25) पुत्र जगनू शुक्रवार सुबह खेत पर गया था। इस दौरान उसका जीजा ट्रैक्टर के जरिए रोटावेटर से खेत की जुताई कर रहा था अर्जुन ट्रैक्टर की साइड सीट पर बैठा था और इसी बीच अर्जुन ने रफ्तार में चल रहे रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया जिससे वह रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर अर्जुन का जीजा चला रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।