फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार दिन बाद है कार्तिक पूर्णिमा का ऐतिहासिक मेला, डलमऊ के घाटों पर अव्यवस्थाओं का अंबार

रायबरेली में डलमऊ गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लेकिन, तैयरियां जोर नहीं पकड़ रही हैं। दावे किए जा रहे हैं कि एक माह से अफसर कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी करने में जुटे हैं। घाटों पर अव्यवस्था साफ दिख रही है। कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को है। इस अवसर पर डलमऊ का मेला ऐतिहासिक होता है। यहां 16 घाटों पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्वालु स्नान करने पहुंचते हैं। 14 नवंबर से ही श्रद्वालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां कराई जा रही हैं। घाटों की साफ-सफाई के साथ अन्य इंतजाम कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें