फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट... रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में किया मॉक ड्रिल

रायबरेली में गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बृहस्पितवार को सरेनी क्षेत्र के कुटिया एहत माली गांव में नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा टीम ने मॉक ड्रिल किया। इसमें बाढ़ पीड़ितों को सैलाब से निकालकर बाढ़ राहत चौकी शिफ्ट किया गया। डायरिया से पीड़ित एक युवक की डॉक्टर ने जांच करके एंबुलेंस से सीएचसी  भेजा।  ऐसा मानकर मॉक ड्रिल किया गया कि कुटिया एहतमाली गांव के सातों पुरवा पानी से घिर गए हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ पीड़ित एक कमरे में शरण लिए हुए हैं। तभी लेखपाल अमर सिंह को इसकी सूचना मिलती है, वह तहसील प्रशासन को जानकारी देते हैं तो तहसीलदार ध्रुव नारायण नायब तहसीलदार शिवम सिंह राठौर पुलिस सेना अग्नि शमन दल एनडीआरफ कृषि विभाग को लेकर बाढ़ पीड़ित गांव पहुंचते हैं। नायब तहसीलदार व कोतवाल शिवाकांत पांडेय बाढ़  पीड़ितों से सुरक्षित स्थान पर चलने का आग्रह करते हैं, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हैं। एनटी ने कहा कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, पीछे से पानी और छोड़ा जा रहा है। आप लोग बच्चों को यहां से निकालिए। इस पर बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि यहां हमारे जानवर हैं, राशन आदि भी पड़ा है हम लोग उसे छोड़कर नहीं निकलेंगे। जब प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सारा सामान सुरक्षित बाढ़ चौकी में भेजा जाएगा। तब पीड़ित निकलने को तैयार हुए। प्रशासन ने एक ट्रैक्टर ट्राली से सभी को बाढ़ राहत चौकी भेजा। इस बीच पता चला कि विकास पुत्र रामपाल डायरिया से पीड़ित है। इस पर डॉक्टर शशांक शुक्ला ने उसकी जांच करके दवाइयां दी। एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, सेना के आशीष कुमार ओम शंकर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें