भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का रायबरेली प्रथम आगमन पर बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे पर मौजूद सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही हरचंदपुर और शहर में भी उनका कार्यकर्ताओं से स्वागत किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को उनके स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर शिवम मिश्रा शुभम जायसवाल रोहित मयंक बाबू शुक्ला, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर में भी सारस मोटल और सिविल लाइन्स पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।