फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बछरावां में धान खरीद केंद्र पर दस दिन से लटक रहा ताला

रायबरेली के बछरावां में एक नवंबर से धान खरीद केंद्रों पर धान खरीदारी होनी थी। 1 नवंबर से ही केंद्रों पर कर्मचारियों के मौजूद रहने के आदेश जारी किए गए थे। बछरावां क्षेत्र में धान खरीद के छह केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पांच खरीद केंद्रों पर कर्मचारी मौजूद हैं। बछरावां कस्बा के पटेल नगर में बनाए गए सहकारी समिति में पीसीएफ के क्रय केंद्र का 10 दिन बीत जाने के बाद भी ताला नहीं खुला है। इस कारण केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों का पंजीकरण भी नहीं हो रहा है। किसान मनोज, पिंटू सत्रोहन रामबरन का कहना है कि वह लोग जब बछरावां धान खरीद केंद्र पर जाते हैं तो वहां ताला लटकता रहता है। चारों तरफ गंदगी फैली है। खरीद को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें