कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दरियादिली का एक वीडियो सामने आया है। आगरा जाते वक्त 1090 चौराहे पर एक बच्ची के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर प्रियंका गांधी ने अपनी फ्लीट रुकवाई और फ्लीट में मौजूद फर्स्ट एड किट मंगाकर घाव को साफ कर खुद घायल बच्ची की मरहम पट्टी की और उसे अपने नंबर देने के साथ घर भी भिजवाया।