महेशगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे चालक समेत दो लोगों की मौत से परिजनों में आक्रोश है। रविवार को उन्होंने शवों को सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद न मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। अफसर समझाते रहे पर माने नहीं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सड़क जाम की आशंका को देखते हुए दूसरे मार्ग से चालक रंजीत का शव लेकर घर पहुंची। लेकिन शव मिलने के बाद परिजन घर के सामने से गुजरी सड़क पर शव रखकर बैठ गए। एसडीएम कुंडा भरतराम व सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता परिजनों को समझाने लगे। परिजन डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। यही हालत अरुण सिंह के घर पर भी रहा। परिजन मांगों को पूरा करने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद करते रहे।