फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर बाजार में स्थित काव्या कोचिंग में सोमवार को दूसरी बेला की पढ़ाई में जैसे ही बच्चे कोचिंग संस्थान से बाहर निकले वहीं पर दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट की गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की छानबीन कर वापस चली गई कोचिंग संस्थान के बाहर हुए मारपीट में एक युवक के सर फूटने की बात सामने आ रही है पूर्व में कोचिंग का एक अध्यापक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जेल भेजा गया है।