गंगा मैया का जल स्तर दो दिन में काफी तेजी से बढ़ रहा है। पवित्र महीना श्रावण 22 तारीख से लग रहा है जो एक माह तक चलेगा। गंगा मैया का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। दो दिन में पांच सीढियां डूब गईं हैं, जो पिछले सावन माह 15 दिन बीतने के बाद डूबी थीं। इसी तरह से जल स्तर निरंतर बढ़ता गया तो गणेश जी के मंदिर तक पानी भर जाएगा।