थाना जेठवारा क्षेत्र के ग्राम पूरे सुखदेव में एक 25 वर्षीय महिला के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने गांव के ही एक पाटीदार पर हत्या की आशंका जताई है। फील्ड यूनिट एवं उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।