फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गाजी के बाग से प्रारंभ होकर रामापुर, फतनपुर और सुवंसा नगर पंचायत में समाप्त हुई। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड गौरा प्रतापगढ़ काशी प्रान्त के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि हिंदू समाज के सहयोग से बजरंग दल द्वारा डीजे बाजे के साथ झूमते नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसमें भगवान श्री राम की झांकी भक्तों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर हर्ष प्रकट किया। पूर्व विधायक रानीगंज धीरज ओझा, प्रिंस तिवारी, शेखर त्रिपाठी, रविंद्रधर दुबे, संजीव सिंह, मोहित दुबे, ललित मिश्रा, अमन श्रीवास्तव, अखंड यादव, दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें