सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बृहस्पतिवार को बेल्हा पहुंचे। जिले के संडवा चंडिका विकासखंड के तेजगढ़ में अवसान माता पूजन महोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। सांसद संगमलाल गुप्ता और भाजपा नेत्री प्रतिभा सिंह सहित तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।