पट्टी तहसील क्षेत्र के मरियमपुर गांव में शारदा सहायक नामक नहर की फटकी कुछ लोगों ने तोड़ डाला जिससे नहर का पानी महदहा इटहरा नादी आदि गांव में सैकडो एकड़ गेहूं की फसल को डूबा दिया। जिससे किसानों में हाहाकार मच गया। गांव के निवासी सीताराम के साथ कई लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर जिला अधिकारी से गुहार लगाई।