शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के आसपास सरखेलपुर गांव के जंगल में आग लग गई। इससे कई पेड़ जलकर राख हो गए। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर ग्राम प्रधान अशफाक अहमद ने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर छप्पर डाल रखा है। तीन बजे के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ था। उसी दौरान किसी शरारती तत्वों ने छप्पर में आग लगा दी। आग लगने से आसपास के कई पेड़ आग की चपेट में आ गए। छप्पर सहित पेड़ जलकर राख हो गए। ग्राम प्रधान ने चौकी बेलखरनाथ पुलिस को देने के बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया। पुलिस व फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।