फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आबादी एवं फल पट्टी के नजदीक बना हॉट मिक्स प्लांट, जनजीवन हो रहा प्रभावित

पट्टी-रानीगंज मार्ग पर जामताली में घनी आबादी, व आम फल पट्टी होने के बावजूद तहसील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की अनदेखी से तारकोल गिट्टी का हॉट मिक्स प्लांट चल रहा है। प्लांट में धुआ निकलने के लिए छोटी चिमनी लगी है, जिससे काला गहरे रंग का धुआं चारों तरफ आम के बागों सहित आसपास के दर्जनों गांव की आबादी के लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि प्लांट में अग्निशमन यंत्र और प्लांट की फर्म व संस्था का बोर्ड,श्रमिकों का विवरण भी नहीं लगाया गया है। पट्टी रानीगंज मुख्य मार्गआवागमन के लिहाज से सबसे व्यस्त मार्ग है यह मार्ग पट्टी, रानीगंज, दिल्ली, प्रयागराज, बनारस, जौनपुर, अयोध्या को जोड़ता है ।दिन भर यहां वाहनों का आवागमन होता है। जामताली में मुख्य सड़क से बिल्कुल सटा हॉट मिक्स प्लांट चल रहा है ।यहां न तो प्लांट की फर्म का नाम है और ना ही संस्था का बोर्ड है। अग्निशमन यंत्रों का भी अता पता नहीं है। श्रमिकों का विवरण भी यहां नहीं दिख रहा है। तारकोल और हॉट मिक्स प्लांट का धुआ पेड़ पौधों के जनजीवन के साथआम आदमी के लिए नुकसानदायक बना हुआ है। नियम के मुताबिक हॉट मिक्स प्लांट आम और आबादी वाले क्षेत्र में नहीं होने चाहिए ।एनजीटी नियम के अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र से कम से कम 5 किलोमीटर दूर पर इस तरह के हॉट मिक्स प्लांट होने चाहिए, लेकिन सारे नियम कानून दरकिनार कर यहां पर हॉट मिक्स प्लांट धड़ल्ले से चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें