फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीलीभीत में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, पैंटून पुल पर थमा आवागमन

पीलीभीत में शारदा का जलस्तर बढ़ने से नदी पार के गांवों में पैंटून पुल से आवागमन थम गया है। पुल से थोड़ा आगे नदी से निकले नाले की पुलिया भी टूट गई है। आवागमन थमने से नदी पार की करीब एक लाख आबादी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ों और जिले में दो दिन हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने और नदी क्षेत्र के नाले की पुलिया टूटने से पूरनपुर क्षेत्र के शारदा पार गांवों में पैंटून पुल से कार, बस, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। बाइक चालक टूटी पुलिया के पास से जैसे-तैसे निकलकर आवाजाही कर रहे हैं। सवारी वाहनों का आवागमन न होने से शारदा पार के लोगों को 30 किलोमीटर की जगह 130 किमी का सफर कराना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें