फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में सपा कार्यालय को लेकर फिर हंगामा, भवन पर नगर पालिका ने लगाया अपना ताला

पीलीभीत में नगर पालिका ईओ के आवास में संचालित समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला कार्यालय को खाली कराने की प्रक्रिया बुधवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, ईओ संजीव कुमार समेत अन्य अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सपा कार्यालय से सटे एक अन्य कमरे का ताला तोड़ा गया। इसके बाद नगर पालिका टीम ने अपना ताला लगा दिया। कार्रवाई को लेकर सपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से बहस भी हुई। इस दौरान पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को धक्का देकर हटा दिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा समेत 15 पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें