फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में योग दिवस पर भव्य आयोजन, गांधी स्टेडियम में दो हजार लोगों ने किया योग

मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 05:03 PM IST

पीलीभीत में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के गांधी स्टेडियम में योग कार्यक्रम हुआ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ आरके श्रीवास, एडीएम ऋतु पूनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल आदि ने योग किया। स्टेडियम में करीब दो हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा शहर की चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती इंटर कालेज, स्कूल कॉलेजों, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके बाद योगाभ्यास कराया गया। प्रोटोकॉल योग के तहत अभ्यास और आसान बताए गए। योग को आदत में शामिल कर निरोगी रहने का संकल्प दिलाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें