पीलीभीत में धार्मिक टिप्पणी के बाद रविवार रात एक ही समुदाय के दो गुट आमने-सामने आ गए। दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दो लोग घायल हो गए। दोनों ओर से भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सख्ती कर भीड़ को खदेड़ा। एहतियात के तौर पर दोनों थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।