पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में माला नदी पुल पर बुधवार को भीषण हादसा हो गया। पुल पर तीन कारों की भिड़ंत हो गई। एक कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।