फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में खीर खाने से एक ही परिवार के 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 07:21 AM IST

पीलीभीत जिले के गांव मोहनपुर जप्ती में शुक्रवार को खीर खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी आननफानन में सीएचसी पूरनपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी ओमकार ने बताया कि शुक्रवार को उनके घर में खीर बनी थी। खीर में डालने को मेवा बृहस्पतिवार को नगर के एक दुकान से खरीद कर लाए थे। खीर खाने से उनके अलावा पुत्र गौरव, क्रांती पत्नी रामकृपाल, मिथलेश पत्नी ओंकार, शांती देवी पत्नी सुमेर, रामनिवास, ओमकार की पुत्री पूजा, अहान, रामकिशन की पुत्री श्रद्धा और संतोषी की तबीयत बिगड़ गई। मिचली, पेट दर्द, उल्टी होने से हालत खराब हो गई। जानकारी पर प्रधान शिवपाल यादव ने लोगों के सहयोग से सभी को सीएचसी पहुंचाया। जानकारी मिलने पर विधायक बाबूराम पासवान भी सीएचसी पहुंचे। भर्ती लोगों की हाल-खबर ली। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें