फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तेज धूप में अंगारों के बीच साधु की समाधि..., भीषण गर्मी में कठोर तप देख लोग हैरान

इन दिनों जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं पीलीभीत के बीसलपुर के गांव बिचपुरी स्थित आश्रम में एक साधु अंगारों के बीच समाधि लगाकर पिछले सात दिनों से बैठ रहे हैं। साधु की तपस्या देख ग्रामीण हैरान हैं। आश्रम के महंत हरगोविंद दास ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष जून में आश्रम में अंगारों के बीच नौ दिन के लिए समाधि लगाते हैं। समाधि लगाने का समय दोपहर में 12 बजे से एक बजे तक का है। कड़ाके की सर्दी में वह जलधारा का कार्यक्रम करते हैं। भीषण गर्मी में आग के सामने समाधि लगाए साधु को देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। लोग तेज धूप में पांच मिनट तक खड़े नहीं हो पाते, लेकिन साधु पूरे एक घंटे समाधि में रहते हैं। साधु ने बताया कि वे जनकल्याण के लिए तप कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें